8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यअसम : बेकरी में डबल मर्डर से सनसनी, कर्मचारी ने ही अपने...

असम : बेकरी में डबल मर्डर से सनसनी, कर्मचारी ने ही अपने दो साथियों को उतारा मौत के घाट

Published on

नगांव,

असम के नगांव जिले में रविवार को एक बेकरी में दो कर्मचारियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या की इस वारदात में उसी बेकरी के एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नगांव के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) जयंत बरुआ ने बताया कि यह घटना नगांव शहर के मुल्लापट्टी इलाके में स्थित बेकरी में हुई. मृतकों की पहचान उत्तम दास और अभिजीत साहा के रूप में हुई है.

बरुआ ने कहा, ‘हमने बेकरी के ही एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जो इस दोहरे हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद इसका खुलासा होगा.’पुलिस के अनुसार, प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर ऐसा लग रहबा है कि मृतकों के सिर पर किसी भारी वस्तु से बार-बार वार किया गया, जिससे उनकी मौत हुई. घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बेकरी के कर्मचारी रात में वहीं रुकते थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने इस क्रूर कृत्य की निंदा की है और जल्द से जल्द न्याय की मांग की है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...