12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहिंदी प्रश्न पत्र को लेकर विवादों में असम सरकार, TMC ने बताया...

हिंदी प्रश्न पत्र को लेकर विवादों में असम सरकार, TMC ने बताया RSS की प्लानिंग

Published on

गुवाहाटी

असम सरकार की ओर से राज्य में शुरू हो रहे बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान में लिखित परीक्षा के लिए चार अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में प्रश्न पत्र को शामिल किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में तीसरे और चौथे ग्रेड के लिए करीब 30 हजार भर्तियों के लिए हिंदी के अलावा अंग्रेजी, असमिया, बोडो और बंगाली भाषाओं में भी प्रश्न होंगे।

सिबसागर विधायक और रायजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने राज्य सरकार के फैसले को दुर्भाग्य बताते हुए कहा, हमारे पास असम में ग्रेड III और ग्रेड IV पदों के लिए हिंदी में प्रश्न पत्र है। यह अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति देगा जो कि आदर्श रूप से राज्य के निवासियों के लिए आरक्षित होना चाहिए।

आरएसएस की योजना बताया
तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि हिंदी प्रश्न पत्र शामिल करने का कदम नागपुर के निर्देशों के तहत लिया गया है क्योंकि यह हिंदी को लागू करने और हिंदी भाषी लोगों को असम में राज्य सरकार की नौकरी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की योजना है।

सत्ताधारी पार्टी ने भी किया पलवाटर
संसदीय मामलों और सूचना मंत्री पीयूष हजारिका ने पलटवार करते हुए कहा कि यहां तक कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी असम के युवा जा सकते हैं और सरकारी नौकरियों के एक निश्चित प्रतिशत के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसी व्यवस्था कई राज्यों में लागू है। राज्य की सभी नौकरियां किसी विशेष राज्य के लोगों के लिए आरक्षित नहीं है। उन्होंने सवाल किया क्या आप उम्मीद करते हैं कि हमारे युवा किसी अन्य राज्य में जाकर असमिया भाषा में नौकरी की परीक्षा देंगे? या आप चाहते हैं कि दूसरे राज्यों में काम कर रहे असमियों को वापस भेज दिया जाए?

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब असम सरकार की ओर से आयोजित परीक्षाओं में हिंदी के प्रश्नों को शामिल किया गया है। पिछले साल अक्टूबर में, हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बोडो और बंगाली भाषाओं में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित की गई थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...