7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यअसम ने मांगे अपने हाथी, तमिलनाडु बोला नहीं देंगे; अब कोर्ट करेगा...

असम ने मांगे अपने हाथी, तमिलनाडु बोला नहीं देंगे; अब कोर्ट करेगा फैसला

Published on

नई दिल्ली

असम और तमिलनाडु की सरकारों के बीच लीज पर लिए गए हाथियों को लेकर विवाद अब अदालतों में पहुंच गया है। तमिलनाडु द्वारा हाथियों को वापस करने से इनकार करने के बाद असम सरकार ने आज गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। हाथियों में भी विशेष रूप से मंदिर की हथिनी जॉयमाला को लेकर विवाद है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अलावा इन हाथियों का मामला मद्रास हाईकोर्ट में भी चल रहा है। गुरुवार को तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय से कहा कि वह असम सरकार से लिए गए हाथियों को वापस नहीं लौटाएगी। असम का दावा है कि उसने तमिलनाडु को जॉयमाला सहित नौ हाथियों को लीज पर दिया था।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा कि इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को गुवाहाटी हाईकोर्ट में होगी। उन्होंने कहा, “हाथी हमारे हैं। हमारे मामले की सुनवाई कल गुवाहाटी हाईकोर्ट में होगी, अगर हमें अच्छा ऑर्डर मिलता है, तो ठीक है क्योंकि हाथी हमारे हैं। अगर मद्रास हाईकोर्ट भी अच्छा फैसला देता है, तो भी ठीक है। हम न्यायपालिका पर निर्भर हैं क्योंकि यह एक विवाद की तरह हो गया है।”

हाथियों को लेकर क्यों मचा है विवाद?
पशु अधिकार समूह पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) द्वारा एक वीडियो जारी करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। वीडियो में दावा किया गया कि तमिलनाडु के एक मंदिर में जॉयमाला हथिनी के साथ क्रूरता की जा रही है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, तमिलनाडु सरकार ने कहा कि जॉयमाला “बहुत अच्छी तरह से रह रही है” और पेटा के वीडियो के खिलाफ खुद से हथिनी का एक वीडियो ट्वीट किया।

ट्वीट पेटा इंडिया को टैग करते हुए कहा तमिलनाडु सरकार ने लिखा, “श्रीविल्लीपुथुर अंदल मंदिर में हथिनी जॉयमाला बिल्कुल अच्छी तरह से रह रही है। वर्तमान टीम द्वारा अच्छी देखभाल की गई है। स्नान की सुविधा भी बनाई गई है। सोशल मीडिया में कुछ नकली वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। यह वीडियो आज (5.9.22) लिया गया है।”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...