15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्ययूपी में विधानसभा उपचुनाव: कांटे के मुकाबले में दो-दो सीटों पर जीती...

यूपी में विधानसभा उपचुनाव: कांटे के मुकाबले में दो-दो सीटों पर जीती NDA और इंडिया गठबंधन

Published on

लखनऊ

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। इसमें में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ददरौला और लखनऊ पूर्वी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं गैंसड़ी और दुद्धी सीट पर इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है।

ददरौला सीट पर बीजेपी ने 16 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार अरविंद कुमार सिंह को 1,05972 वोट मिले हैं। जबकि सपा के अवधेश कुमार वर्मा को 89177 और बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट सर्वेश चंद्र मिश्रा को 20,742 वोट मिले है। लखनऊ पूर्वी विधनसभा सीट पर भी कमल खिल गया है। बीजेपी प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव 53 हजार 887 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। ओपी श्रीवास्तव को 1,42,948 वोट मिले है। कांग्रेस कैंडिडेट मुकेश सिंह चौहान को 89,061 वोट मिले हैं। वहीं बसपा उम्मीदवार आलोक कुशवाहा 8323 वोट मिले हैं।

जानिए किसे मिली जीत
गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां से समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार यादव को 87,120 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के शैलेन्द्र कुमार शैलू को 77,683 वोट मिले हैं। इस तरह समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को 9437 वोट के अंतर से हरा दिया है। बसपा कैंडिडेट मो. हरीस खान 16983 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। दुद्धी विधानसभा सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस सीट से सपा के विजय सिंह ने 3208 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। सपा उम्मीद विजय सिंह को 82787 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट श्रवण कुमार को 79,579 वोट मिले है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रवि सिंह को 22,395 वोट मिले हैं।

Latest articles

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....