11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यमार्च में हो जाएंगे राजस्थान में विधानसभा चुनाव, गहलोत vs पायलट की...

मार्च में हो जाएंगे राजस्थान में विधानसभा चुनाव, गहलोत vs पायलट की जंग के बीच BJP नेता का बड़ा बयान

Published on

भरतपुर

दो बार विधायक रह चुके और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह जो वर्तमान भाजपा जिला प्रमुख है ,उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम देते हुए कामां से विधानसभा से आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं बीजेपी नेता जगत सिंह ने मध्यावधि चुनाव होने का दावा भी कर दिया है। विगत दिन जगत सिंह दौलावास इलाके में जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू कहते हुए कहा कि पप्पू ने ही कांग्रेस को खत्म कर दिया है | इसके अलावा कामां विधायक जाहिदा खान जो मंत्री है ,उनको संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी जिंदा हूं।

मंत्री जाहिदा खान को कहा लड़ने मै आ रहा हूं
बीजेपी पार्टी से जिला प्रमुख बने जगत सिंह ने कहा कि जब आप किसी काम से विधायक जाहिदा खान के घर जाते हो तो आपको अपमानित किया जाता है। आपको जमीन पर तक नहीं बैठाया जाता। आप लोगों ने उन्हें सम्मान दिया। अपना बहुमूल्य वोट दिया उसकी एवज में उन्होंने आपको क्या दिया, कुछ भी नहीं, आज भी वह लोग हवा में उड़ रहे हैं कि हमें हराने वाला कोई नहीं है, तो मैं क्या यहां भूत हूं, मैं अभी जिंदा हूं, और मैं आ रहा हूं। अगले साल अखाड़े में फैसला होगा।

भाजपा चाहती है कांग्रेस सरकार का झगड़ा चलता रहे
जगत ने कहा कि अब गहलोत और सचिन पायलट में खूब घमासान हो रहा है। मुझे लग रहा है अगले 2 या 3 महीने में मध्यवर्ती चुनाव न हो जाएं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ऐसा चाह नहीं रही है, हम तो कह रहे हैं कि यह झगड़ा चलता रहे 1 साल के लिए, यह दोनों खुद दब जाएंगे और यह सरकार वैसे ही टूट जाएगी। सिंह ने कहा कि गहलोत सचिन का समर्थन नहीं कर सकता और सचिन गहलोत का समर्थन नहीं कर सकता। अब दीपावली होते ही देख लेना, इन दोनों कितना भयंकर झगड़ा होता है। सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च में राजस्थान में चुनाव हो जाएंगे, आप तैयार हो जाओ।

मध्यवर्ती चुनाव के लिए जनता हो तैयार
जगत ने कहा कि आज मैं आपको अवगत करवाने जा रहा हूं कि भविष्य में क्या होने जा रहा है। यह सरकार 1 साल भी नहीं चल रही। लोग कहते हैं न सरकार का अभी 1 साल है, जो ख़त्म हो गया है, यहां मार्च में चुनाव हो जाएंगे, आप तैयार हो जाओ। ऐसी ठोकर देनी है इस परिवार को कि दोबारा यह मूड़ कर कामां विधानसभा की तरफ न देखें। सिंह ने जाहिदा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कितनी गलत बात की आप किसी को उभरने नहीं दे रहे।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...