18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यदेवेंद्र फडणवीस कल कितने बजे लेंगे CM पद की शपथ, किन नेताओं...

देवेंद्र फडणवीस कल कितने बजे लेंगे CM पद की शपथ, किन नेताओं को मिला निमंत्रण, जानें सबकुछ

Published on

मुंबई

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दक्षिण मुंबई की ऐतिहासिक आजाद मैदान में 5 दिसंबर को नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह होगा। आजाद मैदान में पंडाल को भव्य बनाने की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। पूरे मैदान को सजाया जा रहा है। यह पंडाल जब पूरी तरह बनकर तैयार होगा, तब यह समारोह राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा। मंच को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

शक्ति प्रदर्शन भी करेगी बीजेपी
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में बीजेपी शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार शाम साढे पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के 19 मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी समारोह में शामिल होंगी। फिल्म उद्योग के सितारे और उद्योगपतियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। महायुति की ओर से 36 जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं और आरएसएस के स्वयंसेवकों को भी आजाद मैदान में बुलाया गया है।

40 हजार से अधिक लोग रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर 40,000 से अधिक लोगों के उपस्थिति की उम्मीद है। बता दें कि शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद इसी मैदान पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे दो बार दशहरा रैली कर चुके हैं। लेकिन, गुरुवार को होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में अब तक उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। समारोह में आने वाले हजारों लोगों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं

पीए मोदी भी है आमंत्रित
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कई केंद्रीय और राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आना होगा, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बीजेपी ने राज्य के धार्मिक नेताओं, कलाकारों और लेखकों को भी आमंत्रित किया है। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और भाजपा के प्रमुख केंद्रीय पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this