13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'ASI किसके कहने पर काम करती है?' जामा मस्जिद की रंगाई की...

‘ASI किसके कहने पर काम करती है?’ जामा मस्जिद की रंगाई की अनुमति नहीं मिली तो भड़के बर्क

Published on

संभल,

जामा मस्जिद की रंगाई पुताई की अनुमति हाईकोर्ट से नहीं मिलने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की बात कोई बड़ी चीज नहीं है. मस्जिद या किसी भी दूसरे धार्मिक स्थल पर एक रुटीन के अनुसार रंगाई पुताई होती है. हम कानून और कोर्ट को मानने वाले लोग हैं. हाईकोर्ट द्वारा जो कमेटी बनाई गई थी, अगर उसमें हाईकोर्ट ने अपना प्रतिनिधि भेजा होता तो रिपोर्ट इस तरह आने के बजाय सही आती. सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि ASI किसके कहने पर करती है काम?

आपको बता दें कि संभल जामा-मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. लेकिन हाईकोर्ट ने मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं दी. हालांकि कोर्ट ने साफ-सफाई की अनुमति जरूर दी है.

बर्क ने यूपी सरकार के हलफनामे पर भी उठाया सवाल
यूपी सरकार द्वारा संभल की जामा मस्जिद को लेकर दिए गए हलफनामे में मस्जिद सरकारी जमीन पर बने होने का दावा किया है. बर्क ने सरकार के हलफनामे पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ये बेवकूफी की बात है. हमारे धर्म में साफ कहा गया है कि जमीन को खरीद कर ही मस्जिद बनाई जा सकती है. सरकार के पास इसके कोई सबूत नहीं हैं. लेकिन इस तरह की बात कह कर लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं है. जामा मस्जिद अपनी जगह पर बिल्कुल ठीक है.

पिछले साल नवंबर में भड़की थी हिंसा
पिछले साल नवंबर में संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस मामले में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. हालांकि, अभी भी कई लोग फरार हैं. पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी है. बीते दिनों पुलिस ने फरार उपद्रवियों की फोटो सार्वजनिक जगहों पर चस्पा करते हुए, लोगों से उनके बारे में जानकारी मांगी थी.

अभी तक संभल हिंसा में शामिल 76 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसे उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है जो कि 24 नवंबर 2024 की हिंसा में शामिल थे. हिंसा की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के द्वारा संभल शहर के कई इलाकों में उपद्रवियों के पोस्टर फोटो के साथ चस्पा किए गए हैं.

सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि 24 नवंबर 2024 की हिंसा में यह व्यक्ति शामिल था जिसकी पहचान नहीं हो पाई है. इनका नाम और पता बताने वाले को इनाम दिया जाएगा. जिस किसी व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी मिले तो वह संभल पुलिस के नंबरों पर सूचित करें.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...