13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यहमला या गलती! फरीदाबाद में रोड शो के दौरान हरियाणा के सीएम...

हमला या गलती! फरीदाबाद में रोड शो के दौरान हरियाणा के सीएम नायब पर फूलों के साथ फेंका मोबाइल

Published on

फरीदाबाद:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में फिर से चूक हुई है। इस बार यह घटना फरीदाबाद में घटी। रविवार को बीजेपी की मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी के लिए रोड शो चल रहा था। इसी दौरान किसी ने सीएम नायब सैनी की गाड़ी की तरफ मोबाइल फोन फेंक दिया। हालांकि ये फोन सीएम तक नहीं पहुंचा। गाड़ी से टकराकर मोबाइल नीचे गिर गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और फोन को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस का कहना है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था। लोग सीएम पर फूल बरसा रहे थे उसी दौरान किसी के हाथ से फोन छूट गया। सुरक्षाकर्मियों ने फोन उठा लिया और जिसका था उसे वापस कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई। यह पहली बार नहीं है जब सीएम सैनी की सुरक्षा में चूक हुई है। 19 फरवरी को चंडीगढ़ में भी ऐसा ही हुआ था।

पंजाब भवन के बाहर हुई थी घटना
पंजाब भवन के बाहर गेट बंद होने के कारण उनका काफिला 15 मिनट तक रुका रहा। उस समय पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी उनके साथ थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि निकाय चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी सिलसिले में सीएम नायब सैनी का रोड शो बल्लभगढ़ विधानसभा से शुरू हुआ। यह रोड शो NIT, बड़खल और तिगांव विधानसभा से होकर गुजरा। चारों विधानसभाओं में रोड शो के बाद सीएम ने फरीदाबाद के सेक्टर 10 में एक जनसभा को संबोधित किया। राज्य में 2 मार्च को निकाय चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं। रोड शो, रैलियां और जनसभाएं आम हो गई हैं।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...