8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी के शूटरों ने YouTube से ली थी बंदूक चलाने की...

बाबा सिद्दीकी के शूटरों ने YouTube से ली थी बंदूक चलाने की ट्रेनिंग, कुर्ला में की थी ‘ड्राई प्रैक्टिस’

Published on

नई दिल्ली,

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. उनकी हत्या के आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखकर बंदूक चलाना सीखा था. वे मुंबई के कुर्ला इलाके में रह रहे थे, जहां उन्होंने ऑनलाइन ट्रेनिंग ली थी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पूर्व कांग्रेस नेता और हाल ही में एनसीपी जॉइन करने वाले बाबा सिद्दीकी को तीन शूटरों ने गोली मारी थी.

बाबा सिद्दीकी मुंबई के निर्मल नगर इलाके में अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से निकले थे, जहां शूटरों ने उनपर गोलियां चलाई थी. वारदात को अंजाम देने से पहले बताया जाता है कि उन्होंने “ड्राई प्रैक्टिस” भी की थी.मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान पाया कि फरार संदिग्ध शूटर शिवकुमार गौतम ने उत्तर प्रदेश में शादियों में जश्न मनाने के लिए की जाने वाली फायरिंग के दौरान बंदूकें चलाना सीखा था.

मुख्य शूटर के रूप में थी गौतम की तैनाती
गिरफ्तार आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप से पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि गौतम को “मुख्य शूटर” के रूप में रखा गया था, क्योंकि उसे बंदूक चलाने आता था. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लगभग चार सप्ताह तक यूट्यूब वीडियो देखकर हथियार लोड करना और उतारना सीखा, क्योंकि उन्हें ट्रेनिंग के लिए खुली जगह नहीं मिल पाई थी.

स्नैपचैट के जरिए कॉन्टेक्ट में थी आरोपी
कथित साजिश करने वालों में से एक शुभम लोनकर 24 सितंबर तक पुलिस की रडार पर था, उससे जून में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में पूछताछ की गई थी. वह बिश्नोई गैंग का सदस्य है. शुभम लोनकर को महाराष्ट्र के अकोला जिले के अकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस मामले में दस से अधिक फायरआर्म्स बरामद किए थे. उन्होंने बताया कि शुभम लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के साथ संपर्क में था. अधिकारी ने बताया कि तब से वह पुलिस की रडार पर था, लेकिन 24 सितंबर को उसका पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करके एक-दूसरे से संवाद करते थे.

एक अधिकारी ने बताया कि शुभम लोनकर को मोबाइल फोन ऐप की जानकारी है. अधिकारी ने बताया कि उसने साजिश (सिद्दीकी की हत्या) में शामिल सभी सदस्यों से इंस्टाग्राम के जरिए बात करने और निगरानी से बचने के लिए स्नैपचैट के जरिए चैट करने को कहा था. उन्होंने बताया कि स्नैपचैट में एक ऐसा फीचर है जो ज्यादातर संदेशों को देखे जाने या समाप्त होने के बाद खुद ही रिमूव कर देता है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...