4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबाबर की हो गई थी नीयत खराब.. राणा सांगा विवाद में ओवैसी...

बाबर की हो गई थी नीयत खराब.. राणा सांगा विवाद में ओवैसी की एंट्री, जानें क्या कहा

Published on

हैदराबाद

उत्तर प्रदेश में राणा सांगा विवाद पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। राणा सांगा पर बयान देने के बाद बुधवार (26 मार्च) को प्रदेश के आगरा में सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद यह मुद्दे संसद में भी गूंजा था। अब इस मुद्दे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा है कि राणा सांगा और इब्राहिम लोदी के भाई ने बाबर को बुलाया था। ओवैसी के इस बयान पर और राजनीतिक बवंडर खड़ा हो सकता है।

ओवैसी ने क्या कुछ कहा?
ओवैसी ने यह बयान शुकव्रार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपने अधिकृत हैंडल पर इसे साझा किया है। इसमें ओवैसी कह रहे हैं कि बाबर को कौन बुलाया? दुनिया जानती है। ओवैसी कह रहे हैं बाबर को इब्राहीम लोधी के भाई और राणा सांगा मिलकर बुलाए थे। ओवैसी ने कहा कि यह और बात है कि बाबर की नीयत खराब हो गई थी जीतने के बाद। उसने कहा कि मैं नहीं जाता हूं, यहां से अब। वो नहीं गया है तो मैं जिम्मेदार हूं। ओवैसी ने कहा कि वे पैसा लेकर नहीं लेकर गए। वो यहीं लगाए। ओवैसी ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के ऐलान को लेकर पीएम मोदी को घेरा। ओवैसी ने पूछा कि क्या सभी को नौकरी मिल रही? राणा सांगा विवाद के बहाने ओवैसी ने बीजेपी को निशाने पर लिया।

समुन के बयान से विवाद हुआ
पिछले दिनों राणा सांगा विवाद तब शुरू हुआ था जब सपा के राज्यसभा सांसद ने कहा था कि बाबर को भारत लाने के ऊपर बात की थी। राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार बता दिया। उनके इस बयान का तुरंत संसद के भीतर से लेकर बाहर तक विरोध शुरू हो गया था। बीजेपी ने रामजीलाल सुमन के बयान को न सिर्फ़ राजपूतों बल्कि पूरे हिंदू समुदाय के लिए अपमान बता दिया था। इतिहास में राणा सांगा को पराक्रमी बताया गया है। ऐसे में इस पूरे मामले विवाद का रूप ले लिया था। राणा सांगा की वीरता की कहानियां खूब प्रचलित हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...