12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबदायूं: Facebook पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, दो युवक गिरफ्तार

बदायूं: Facebook पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, दो युवक गिरफ्तार

Published on

बदायूं,

बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनवीर शाक्य, रुपेश शाक्य और गौरव नाम के तीन युवकों ने फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डाली.

बताया जा रहा है कि जब भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने आरोपियों से सवाल किया तो उन्होंने उन्हें गाली-गलौज कर धमकी दी. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया.

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
कोतवाली पुलिस ने मनवीर के साथ कादर चौक से रुपेश को पकड़ा और गौरव नाम का तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...