14.3 C
London
Sunday, December 7, 2025
Homeराज्यबहराइच हिंसा के आरोपी भेजे गए जेल, सुरक्षा कारणों के चलते जज...

बहराइच हिंसा के आरोपी भेजे गए जेल, सुरक्षा कारणों के चलते जज के आवास पर पेश किया गया

Published on

बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा के आरोपियों को सुरक्षा कारणों के चलते अपर जिला जज पूनम पाठक के आवास पर ही पेश किया गया, जहां से पांचों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आरोपियों को जज के आवास पर लाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

शुक्रवार को सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजाल को अपर जिला न्यायाधीश पूनम पाठक के आवास पर लाया गया। जज पूनम पाठक ने आरोपियों को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

13 अक्टूबर को बहराइच जिले के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसमें राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन आगजनी और जमकर उत्पात मचाया गया था। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन को इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी थी। राम गोपाल मिश्रा के परिजनों ने लखनऊ में सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। योगी ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें दो आरोपी सरफराज और तालीम के पैर में गोली लगी थी, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुठभेड़ भारत-नेपाल सीमावर्ती नानपारा कोतवाली इलाके के सरयू मुख्य नहर के पास हुई थी। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। शुक्रवार को अस्पताल से जज के आवास पर लाया गया।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...