10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यबहराइच हिंसा: UP DGP प्रशांत कुमार ने लगाई अधिकारियों की क्लास! दोषी...

बहराइच हिंसा: UP DGP प्रशांत कुमार ने लगाई अधिकारियों की क्लास! दोषी पुलिसकर्मियों की मांगी रिपोर्ट

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बवाल अब लगभग शांत हो गया है। इस घटना में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिजनों ने हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर सीएम योगी ने परिजनों को आश्वासन भी दिया था। वहीं इस मुलाकात के बाद से माना जा रहा है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। इसी क्रम में यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इसमें डीजीपी ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब की है।

दरअसल डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कानून व्यवस्था और बीते दिनों त्योहारों के दौरान की घटनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की है। बैठक में डीजीपी ने बहराइच समेत अन्य जिन जिलों में कानून व्यवस्था बिगड़ी थी, उसकी समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अकाउंटेबिलिटी कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

कई लापरवाही पुलिसकर्मियों पर सवाल
इस समीक्षा बैठक में एडीजी एलओ अमिताभ यश समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। बताते चले कि बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होने की बात कही थी।

त्योहारों के लिए अलर्ट यूपी पुलिस
इसके साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार ने कानून व्यवस्था को खराब करने वाले अराजकतत्वों और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने भ्रामक पोस्ट कर आम जनता को भड़काने का प्रयास करने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद यूपी पुलिस आगामी त्योहारों को देखते हुए पहले से ही अलर्ट हो गई है। डीजीपी ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के साथ ही फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही माहौल बिगाड़ने और भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...