8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यशिवसेना में 'धनुष बाण' की जंग: उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग...

शिवसेना में ‘धनुष बाण’ की जंग: उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग से मांगा 4 हफ्ते का समय

Published on

मुंबई

शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावेदारी के समर्थन में दस्तावेज जमा कराने के लिए 4 हफ्ते का समय निर्वाचन आयोग से मांगा है। पार्टी नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को 8 अगस्त तक पार्टी के चुनाव चिह्न ‘तीर और धनुष’ पर अपने-अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज जमा कराने को कहा था।

ठाकरे के प्रति निष्ठावान अनिल देसाई ने कहा, ‘हमने निर्वाचन आयोग से चार हफ्ते का समय मांगा है क्योंकि बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पहले अर्जी पर फैसला हो जाए,इस मुद्दे (चुनाव चिह्न पर) पर बाद में फैसला हो सकता है।’ गौरतलब है कि चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा था कि वह एकनाथ शिंदे गुट की अर्जी पर कार्रवाई नहीं करे जिसमें उसे वास्तविक शिवसेना मानने और पार्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने का अनुरोध किया गया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....