8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराज्यअटारी-वाघा बॉर्डर पर 12 दिनों बाद फिर शुरू होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी,...

अटारी-वाघा बॉर्डर पर 12 दिनों बाद फिर शुरू होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी, लेकिन इस बार…

Published on

नई दिल्ली:

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने मंगलवार से पंजाब में भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी को एक बार फिर आम जनता के लिए शुरू करने का फैसला किया है। यह समारोह ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, अटारी (अमृतसर), हुसैनीवाला (फिरोज़पुर) और सदकी (फाजिल्का) बॉर्डर पोस्ट्स पर हर शाम होने वाली यह सेरेमनी अब मंगलवार से फिर से आम जनता के लिए खोली जा रही है। हालांकि, इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच पारंपरिक हाथ मिलाना और बॉर्डर का गेट खोलने जैसी एक्टिविटी नहीं होगी।

किसानों के लिए कंटीले तारों वाले गेट कल से खुल जाएंगे। पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को अजनाला के पास शाहपुर बॉर्डर पर BSF के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को मिठाई और फल देकर उनका हौसला बढ़ाया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण समारोह को रोक दिया गया था। अब स्थिति को देखते हुए इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

मंत्री धालीवाल ने कहा कि उन्हें अपने जवानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी जवानों को उनकी जरूरत होगी, पंजाब सरकार और किसान हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। धालीवाल ने BSF अधिकारियों के साथ शाहपुर बॉर्डर पर बैठक की। उन्होंने स्थानीय किसानों की समस्याओं पर भी बात की। किसानों की जमीन कंटीले तारों के उस पार है। बैठक के बाद धालीवाल ने घोषणा की कि किसानों के लिए गेट कल से खुल जाएंगे। अब किसान बिना किसी रोक-टोक के अपनी जमीन पर जा सकेंगे, इससे किसानों को बहुत राहत मिलेगी।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...