24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यब्लास्ट से पहले ट्विन टॉवर बना सेल्फी प्वाइंट, बच्चे बोले- अब तक...

ब्लास्ट से पहले ट्विन टॉवर बना सेल्फी प्वाइंट, बच्चे बोले- अब तक तो केवल टीवी पर देखा है

Published on

नोएडा

नोएडा के सेक्टर 93ए में ट्विन टॉवर के गिराए जाने को लेकर आस-पास रह रहे लोगों के साथ बच्चों में काफी उत्साह है। इन नन्हें बच्चों के लिए तो यह किसी एडवेंचर से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर के सामने पार्क में बैठा 14 वर्षीय मोहम्मद जुल्फिकार अपने दोस्तों को बता रहा है कि किस तरह विशाल ट्विन टावर रविवार को ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगे। सौ मीटर ऊंचे टावर को दूर से देखते हुए 10 वर्षीय इरफान ने कहा, ‘हम भीड़ से बचने के लिए रविवार तड़के ही यहां पहुंच जाएंगे और इस जगह से दोनों टावर को गिराने का दृश्य बिल्कुल साफ दिखाई देगा।’

‘तुमको पता है एक दम गिरेगा ये, धड़-धड़’
सबीना खानम (16), जिनकी मां ट्विन टावर से सटे सुपरटेक ‘एमराल्ड कोर्ट’ के एक फ्लैट में काम करती हैं, जैसे अन्य लोगों को लगता है कि यह विडंबना है कि इमारतों को तोड़ा जा रहा है जबकि कई लोगों को छत मयस्सर नहीं है। जुल्फिकार ने अपने दोस्तों से कहा, ‘तुमको पता है एक दम गिरेगा ये, धड़-धड़।’

‘आजतक टीवी पर देखे हैं ऐसे नजारे’
नाहिद (11) ने कहा, ‘हमने सुना है कि दोनों टावर को गिराने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक लगाए गए हैं। मैंने टीवी पर केवल फिल्मों में ऐसे दृश्य देखे हैं लेकिन असल जीवन में कभी नहीं देखा, इसलिए मैं इसे देखने का मौका नहीं छोड़ सकती।” गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में ट्विन टावर को गिराने का आदेश दिया था। ट्विन टावर को रविवार को गिराया जाना है।

आपको बता दें कि टावर की ऊंचाई करीब 100 मीटर है, जो कुतुब मीनार से भी अधिक है। इमारत को गिराने का काम कर रहे एडफिस इंजीनियरिंग के अधिकारी ने बताया कि इसे रविवार को ”वाटर फॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से सुरक्षित तरीके से गिराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एपेक्स टावर (32 मंजिला) और सियान (29 मंजिला) 15 सेंकेड से भी कम समय में ताश के पत्तों की तरह गिरा दिए जाएंगे। इस कार्रवाई से जुड़ी जटिलताओं से बेपरवाह अली, इरफान और पास के गांव गेझा की झुग्गी-बस्ती में रहने वाले कई अन्य बच्चे रविवार को टावर गिराए जाने का दृश्य देखने को उत्सुक नजर आये।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this