11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यबिहार में चुनाव से पहले CM नीतीश ने बदल दिया बैरिया बस...

बिहार में चुनाव से पहले CM नीतीश ने बदल दिया बैरिया बस स्टैंड का नाम, बजट भी बढ़ाया जाएगा, जानिए

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार में चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने मुजफ्फरपुर की ‘प्रगति यात्रा’ पर बड़ा ऐलान किया है। मुजफ्फरपुर में बन रहे बैरिया बस स्टैंड का नाम बदलकर अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही बस स्टैंड के बजट में भी बढ़ोतरी की गई है, ताकि और बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। यह घोषणा शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

बैरिया बस स्टैंड का होगा अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल नाम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दूसरे चरण की प्रगति यात्रा पर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें से सबसे प्रमुख घोषणा बैरिया बस स्टैंड के नामकरण की रही। यह बस स्टैंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है। जल्द ही इसका उद्घाटन होना है। मुख्यमंत्री ने इसे अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर समर्पित करने का फैसला किया है। यह फैसला शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धा को दर्शाता है।

बैरिया बस स्टैंड का बजट भी बढ़ाया जाएगा: डीएम
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि ‘स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रहे बैरिया बस स्टैंड का बजट अब बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका नामांकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर कर दिया गया है।’ डीएम ने कहा कि इसके साथ ही बस स्टैंड की सुविधाओं में भी विस्तार किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट एजेंसी निर्माण कार्य कर रही है। बजट में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका प्रस्ताव जल्द ही भेजा जाएगा। इससे यात्रियों को और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...