7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबेगूसराय फायरिंग: गोलीबारी में इस्तेमाल एक बाइक मिली, कई हिरासत में

बेगूसराय फायरिंग: गोलीबारी में इस्तेमाल एक बाइक मिली, कई हिरासत में

Published on

पटना बेगूसराय

बेगूसराय में मंगलवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना का खुलासा कभी भी हो सकता है। वारदात में शामिल दो संदिग्ध समेत कई बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलों में एक के बरामद होने की बात सामने आई है। बेगूसराय कोर्ट के पास से हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों से गहन पूछताछ हो रही है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज में दिख रहे अपराधियों से हिरासत में लिए गए इन संदिग्धों के चेहरे का मिलान कर रही है। साहेबपुर कमाल के दियारा इलाके से भी दो अपराधियों को उठाया गया है। उनके पास से सात-आठ हथियार भी बरामद हुए हैं।

एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चढ़े हत्थे
जिला पुलिस और एसटीएफ अपराधियों की धर-पकड़ के लिए संयुक्त कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में गुरुवार को बेगूसराय कोर्ट पहुंचे दो संदिग्धों को जिला पुलिस की मदद से एसटीएफ ने दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट के पास से हत्थे चढ़े संदिग्धों में एक बीहट का तो दूसरा उलाव का रहने वाला है। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के दौरान दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि बेगूसराय पुलिस ने कोर्ट के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने से इनकार किया है। इसके अलावा बेगूसराय के ही साहेबपुर कमाल के दियारा इलाके में हुई छापेमारी में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। सीरियल फायरिंग में इनकी संलिप्तता की भी छानबीन हो रही है।

तकनीकी विश्लेषण में जुटी टीमें
हिरासत में लिए गए संदिग्धों के पास से बरामद मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त मोबाइल का लोकेशन कहां था। जिस वक्त गोलीबारी हुई, क्या मोबाइल का लोकेशन भी वहीं था, इसके अलावा घटनास्थल और फायरिंग के रूट में पड़नेवाले तमाम मोबाइल टावर के डंप डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके जरिए भी घटना में शामिल संदिग्धों की तलाशी जारी है।

छह जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
इस बीच बेगूसराय सीरियल फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की तलाश दूसरे जिलों में भी जारी है। पुलिस अपने इनपुट के आधार पर समस्तीपुर, खगड़िया, पटना, लखीसराय और नालंदा जिलों में भी दबिश डाल रही है। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की तलाशी में पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों का सत्यापन किया जा रहा है।

11 लोगों को मारी गई थी गोली
बता दें कि 13 सितंबर को सरेशाम गोधना से लेकर मल्हीपुर चौक तक एनएच पर दो बाइक पर चार बदमाशों ने 11 निर्दोष लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इनमें से चंदन नामक युवक की मौत हो गयी थी। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी या सटीक जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा कर रखी है।

घटना के दो दिनों बाद एनएच पर सुराग ढूंढ़ने में जुटी फॉरेंसिक टीम
घटना के दो दिनों बाद गुरुवार को पटना से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नेशनल हाईवे पर घटना स्थलों की जांच की। टीम को बरौनी बगराहाडीह कार्बन फैक्ट्री के समीप से प्वाइंट 9 एमएम की दो गोलियों के खोखे मिले हैं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...