8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यबंगाल: बैरकपुर में TMC कार्यकर्ता पर फायरिंग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बंगाल: बैरकपुर में TMC कार्यकर्ता पर फायरिंग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में शनिवार को फायरिंग और बम फेंकने की घटना में 35 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैरकपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार की शाम फायरिंग की घटना में दो शख्स घायल हो गए. इन्हें नैहाटी के जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह जाकिर हुसैन ने दम तोड़ दिया.

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार की देर शाम बैरकपुर में कम से कम तीन राउंड फायरिंग हुई थी. साथ ही ये भी आरोप लगाया गया कि स्थानीय लोगों पर तीन बम फेंके गए. जाकिर हुसैन नाम के युवक को गोली मारी गई थी. उसके भाई बिन मोहम्मद मंडल की दुकान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई. युसुफ नाम के एक अन्य युवक के भी हाथ में चोटें आई हैं. हिंसा के बाद जाकिर और यूसुफ दोनों को अस्पताल ले जाया गया.

हत्या पर शुरू हुई राजनीति
बैरकपुर में हुई इस हत्या पर राजनीति शुरू हो गई है क्योंकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि जाकिर उनकी पार्टी का कार्यकर्ता है. पुलिस इस हत्या के पीछे हर संभव एंगल से जांच कर रही है. इस हत्या के पीछे कुछ संदिग्ध भूमाफियाओं का हाथ बताया जा रहा है.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ममता सरकार पर निशाना साधा
इस हंगामे के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुभाष सरकार ने ट्वीट कर ममता सरकार पर पश्चिम बंगाल पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि नैहाटी के पास शिवदासपुर में गोलियां और बम. इससे पहले बैरकपुर कमिश्नरेट के कांकिनारा में नाबालिग की मौत हो चुकी है. क्या बैरकपुर कमिश्नरी सर्दियों में सो रही है. माननीय पुलिस जी सुनिए कि पश्चिम बंगाल के लोग क्या कह रहे हैं?

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...