18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबंगाल: बस और ऑटो में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौके पर...

बंगाल: बस और ऑटो में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौके पर ही मौत

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सरकारी बस और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. घटना मंगलवार शाम बीरभूम के मल्लारपुर इलाक़े में स्टेट हाईवे पर हुई. जानकारी के मुताबिक़ सरकारी बस और ऑटो रिक्शा की आमने सामने टक्कर हो गई. जिसमें ऑटो में सवार कम से कम 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5-6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका रामपुरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक दुर्घटनास्थल से मजदूरों के 9 शव बरामद किए जा चुके हैं. स्थानीय प्रशासन के सूत्रों का दावा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इस हादसे से इलाके में तनाव का माहौल है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं रामपुरहाट की फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई है.

बता दें कि हादसा एनएच 14 पर बीरभूम जिले के मल्लारपुर गांव में हुआ. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सरकारी बस सिउरी की ओर आ रही थी. उधर, मजदूर ऑटो रिक्शा से काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इस दौरान नेशनल हाईवे पर सरकारी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिससे ऑटो पलट गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार मजदूर सड़क जा गिरे. जिससे कम से कम 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मृतकों में से 6 महिलाएं हैं. वहीं स्थानीय प्रशासन के सूत्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कम से कम 5-6 लोगों को रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनका इलाज चल रह है. सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....