14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यबेंगलुरु,: नशे में धुत रईसजादे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, सड़क...

बेंगलुरु,: नशे में धुत रईसजादे ने लग्जरी कार से मारी टक्कर, सड़क पार कर रही महिला की दर्दनाक मौत

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक रईसजादे ने अपनी लग्जरी कार से सड़क पर जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उस महिला की मौत हो गई. महिला को टक्कर मारने के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात के वक्त आरोपी रईसजादा शराब के नशे में धुत था.

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में पीटीआई को बताया कि एक लग्जरी कार की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वो कार शराब के नशे में धुत एक युवक चला रहा था. उसने भागने की कोशिश की. लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान 20 वर्षीय धनुष के रूप में हुई है. उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मरने वाली महिला की पहचान संध्या ए एस के तौर पर हुई है. वह शनिवार को व्यस्त मैसूरु रोड पर केंगेरी टीटीएमसी (यातायात और पारगमन प्रबंधन केंद्र) के पास सड़क पार कर रही थी, तभी उसे मर्सिडीज बेंज कार ने टक्कर मार दी, जो बाद में एक बाइक से जा टकराई.

इस दुर्घटना के बाद, आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी. घायल महिला और बाइक सवार सैयद अरबाज (23) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया गया. यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरबाज को मामूली चोटें आई हैं.

ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी चालक के एल्कोमीटर परीक्षण से पता चला कि उसके रक्त में 177 मिलीग्राम/100 मिली अल्कोहल की मात्रा थी, जो कानूनी रूप से स्वीकार्य सीमा 30 मिलीग्राम/100 मिली से कहीं अधिक थी. छानबीन में पचा चला कि आरोपी धनुष के पिता एक निजी बस ट्रैवल्स कंपनी के मालिक हैं.

यातायात अधिकारी ने कहा कि उन्होंने केंगेरी यातायात पुलिस स्टेशन में आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या सवारी करना), 125 ए (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...