26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु : पहले बनाया प्राइवेट वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर प्रेमिका से ठगे...

बेंगलुरु : पहले बनाया प्राइवेट वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर प्रेमिका से ठगे 2.5 करोड़

Published on

नई दिल्ली,

बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 20 वर्षीय महिला को उसके ही प्रेमी ने ब्लैकमेल कर 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की है. इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड उसका प्रेमी मोहन कुमार है, जिसने निजी वीडियो का सहारा लेकर महिला से धन और कीमती संपत्ति ऐंठी.

पीड़िता और मोहन कुमार की मुलाकात उनके बोर्डिंग स्कूल के दिनों में हुई थी. हालांकि कुछ समय के लिए संपर्क टूट गया था, लेकिन कुछ वर्षों बाद उनका मिलना-जुलना फिर से शुरू हुआ और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. मोहन ने विवाह का वादा किया और कई सैर-सपाटों पर जाने के लिए उसे राजी किया, जहां उसने प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.

प्राइवेट वीडियो बनाए और फिर किया ब्लैकमेल
मोहन कुमार ने इन वीडियो को निजी रखने का भरोसा दिलाया था, लेकिन उसने बाद में इन्हीं का दुरुपयोग किया. उसने चालाकी से सुनिश्चित किया कि वीडियो में उसका चेहरा छुपा रहे, और उन्हीं का सहारा लेते हुए महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह धमकी देता था कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो वह वीडियो को वायरल कर देगा.

प्रेमी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए करोड़ों
अपने परिवार की प्रतिष्ठा के डर से महिला ने चुपचाप अपनी दादी के खाते से 1.25 करोड़ रुपये निकालकर प्रेमी कुमार के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए. इनके अलावा, उसने 1.32 करोड़ रुपये नकद भी अलग-अलग समय पर प्रेमी को दिए. हताशा में कुमार की मांगे और बढ़ने लगीं.

घड़ियां, गहने और एक महंगी कार तक मांगी
मोहन कुमार ने लग्जरी घड़ियां, गहने और एक महंगी कार तक मांगी, उनके अलावा कई बार अपनी मनपसंद कपड़े के लिए भी पैसे दिए. मोहन कुमार की लालच से तंग आकर आखिर में महिला ने पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...