9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यगर्भकाल में हुई बेटाल सर्जरी: हृदय की महाधमनी में थी रुकावट, चुनौतीपूर्ण...

गर्भकाल में हुई बेटाल सर्जरी: हृदय की महाधमनी में थी रुकावट, चुनौतीपूर्ण कार्डियक सर्जरी हुई पूरी

Published on

रायपुर।

गर्भकाल में शिशुओं में होने वाले जेनेटिक बदलाव के दौरान उपजी मोर्फान सिंड्रोम की परेशानी से दो मरीजों को एम्स के चिकित्सकों ने निजात दिला दी। बताया जा रहा है कि बेंटाल सर्जरी के जरिए से उनके हृदय की महाधमनी में होने वाली रुकावट को दूर किया गया। बढ़ती उम्र के साथ उनकी समस्या भी गंभीर होती जा रही थी।

चिकित्सकों का कहना है कि अमेरिकन हॉर्ट एसोसिएशन के एक शोध के अनुसार पांच हजार बच्चों में से एक को यह बीमारी जन्मजात होने की आशंका होती है। 60 से 80 प्रतिशत रोगियों को इस प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है। सर्जरी के बाद दोनों मरीजों को कुछ दिन चिकित्सकों की निगरानी में रखकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के 35 वर्षीय, कबीरधाम के 18 साल स्कूली छात्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद इसे इलाज के लिए एम्स लाया गया था जिसके बाद जांच में आनुवांशिक बीमारी का पता चला, जिसमें गर्भकाल में शिशु में जेनेटिक बदलाव के कारण क्रोमोसोम्स में दिक्कत से हृदय और आंख की मांसपेशियां और उतक विकसित नहीं हो पाते। इससे हृदय की महाधमनी की मांसपेशियों में अत्यधिक फैलाव, लीकेज, हार्ट फेल होना और महाधमनी के फटने की चुनौती रहती है। बढ़ती उम्र के साथ इसका और अधिक प्रभाव दिखने लगता है। इससे सांस फूलना, अत्यधिक थकावट, कमजोरी के लक्षण आने लगते हैं। लगभग आठ घंटे लंबी चुनौतीपूर्ण कार्डियक सर्जरी पूरी की गई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....