15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यलालू यादव से बचके रहना रे बाबा! नरेंद्र मोदी की सरकार को...

लालू यादव से बचके रहना रे बाबा! नरेंद्र मोदी की सरकार को डैंजर जोन में डालने की प्लानिंग

Published on

पटना:

लोकसभा चुनाव 2024 की हर बाजी लगभग दलों ने खेल ली है, पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ऐसे राजनीतिज्ञ हैं जो लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद भी सत्ता की लड़ाई की खातिर एक और बाजी खेलना चाहते हैं। वह भी कोई अपरोक्ष रूप से नहीं, बल्कि खूंटा ठोक के चुनावी कुर्सी पाने की खातिर या यों कह लें कि नरेंद्र मोदी की सरकार को गिरने के लिए राजनीतिक विसात भी बिछा दी है। आइए जानते हैं कि क्या कहकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी है।

अगस्त में सरकार गिर जाएगी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की स्थापना दिवस पर अगस्त में केंद्र की एनडीए सरकार गिरने की बात कहकर राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी है। लालू यादव अपने इस कथन के निहितार्थ कहते भी हैं कि यह सरकार चुकी बैसाखियों के सहारे चल रही है, इसलिए यह सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। यहां तक कि लालू यादव ने यह भी कह डाला कि कुछ महीने बाद बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे। तब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की स्थिर सरकार बनेगी।

लालू प्रसाद और लालू की राजनीति
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी सीनियर राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद के बयान के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लालू यादव यह मान कर चल रहे हैं कि केंद्र की एनडीए सरकार कोई अपार बहुमत वाली सरकार नहीं। दूसरी ओर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे महत्वाकांक्षी राजनीतिज्ञ हैं। प्रारंभ में तो पीएम नरेंद्र मोदी के लटके झटके को गठबंधन के नाम पर झेल गए। पर अब वह असंतुष्टिकरण के रथ पर सवार हैं। खासकर विशेष राज्य का दर्जा और बढ़े आरक्षण के प्रतिशत को 9वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर। जदयू ने तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह सब प्रस्ताव पारित भी कराया है।

चर्चा यह है कि लालू प्रसाद यादव मानते हैं कि देर सवेर नीतीश कुमार का बिहार के प्रति प्रेम जागेगा और तब लाइक माइंडेड के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएंगे। यह वही प्लेटफार्म होगा जहां ऑफर ऑफर का खेल शुरू किया जाएगा।

लालू प्रसाद तो एक कदम आगे
संभावनाओं का खेल कह लें या कार्यकर्ताओं में जोश भरने, मगर लालू यादव ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से अपील तक कर डाला कि आगामी चुनाव के लिए खुद को तैयार रखें। चुनाव कभी भी हो सकता हैं। केंद्र सरकार की नींव बहुत कमजोर है।

एनडीए में भ्रम पैदा करना चाहते हैं लालू: प्रवीण बागी
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं यह लालू यादव का राजनीतिक बयान है। यह उनकी आदत रही है कि वह ऐसा सिर्फ राजनीतिक जगत को चौंकाने के लिए करते हैं। कहां तो वे बोले थे कि इस बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनेंगी, इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेंगी। पर ऐसा हुआ क्या? लालू यादव ने कहा था कि 20 साल शासन करेंगे पर 7 साल में ही जेल चले गए। लालू प्रसाद यादव का यह बयान इंडिया गठबंधन में जोश भरने अपने कार्यकर्तों को निराशा से उबरने के लिए दिया गया है। इसका दूसरा निहितार्थ एनडीए गठबंधन में भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाने भर से है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...