7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यभाई वीरेंद्र का नीतीश 'प्यार' और JDU के लिए RJD का ओपन...

भाई वीरेंद्र का नीतीश ‘प्यार’ और JDU के लिए RJD का ओपन गेट? तेजस्वी ने एक जवाब से क्लीयर की पिक्चर!

Published on

सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सोमवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने साफ़ कर दिया कि नीतीश कुमार के लिए राजद में कोई जगह नहीं है। तेजस्वी यादव अपनी ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा’ के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार के राजद में वापसी की संभावना पर सवाल पूछा, तो तेजस्वी ने इसे सिरा से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल सकते। वे रिटायर हो चुके हैं। पत्रकारों ने पूछा कि क्या राजद, नीतीश कुमार को वापस पार्टी में लेने पर विचार कर रहा है? इस पर तेजस्वी ने कहा कि यह बात बिलकुल गलत है। राजद का ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं है। पत्रकारों ने राजद नेता भाई वीरेंद्र के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के राजद में आने पर स्वागत करने बात कही थी। इस पर तेजस्वी ने सफाई देते हुए कहा कि यह भाई वीरेंद्र का निजी बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी ने साफ़ शब्दों में कहा, ‘राजद में उनके (नीतीश कुमार) के लिए दरवाजा पूरी तरह बंद है।’

सरकार बनते ही मिलेगी ₹2500 मासिक सहायता: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के दौरान पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बिहार की समस्याओं जैसे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, और अपराध का जिक्र करते हुए इनसे निपटने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। यादव ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए ‘माई-बहिन’ योजना की घोषणा की।

उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने के एक महीने के भीतर महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, 200 यूनिट बिजली मुफ्त और वृद्धावस्था पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 किया जाएगा।

तेजस्वी यादव का बीपीएससी अभ्यर्थियों को नैतिक समर्थन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब वे सरकार में थे, तो 17 महीनों में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी गई थी, और तब एक बार भी किसी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अभ्यर्थियों को लाठी-डंडे का सामना करना पड़ रहा है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, लेकिन नौकरियां नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बीपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की और पटना के गर्दनी बाग में धरना दे रहे अभ्यर्थियों को नैतिक समर्थन देने का वादा किया।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस अवसर पर उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय, बाजपट्टी विधायक मुकेश यादव, और राजद प्रवक्ता रितु जायसवाल समेत कई नेता उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...