14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यराजस्थान में भजनलाल सरकार का बहनों को बड़ा गिफ्ट, पुलिस भर्तियों में...

राजस्थान में भजनलाल सरकार का बहनों को बड़ा गिफ्ट, पुलिस भर्तियों में बढ़ाया आरक्षण

Published on

जयपुर:

राजस्थान में भजनलाल सरकार एक बार फिर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण देने के बाद फिर से महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस दौरान राजस्थान सरकार पुलिस विभाग में भर्ती में भी महिलाओं के आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में है। भजनलाल सरकार का उद्देश्य है कि राजस्थान पुलिस में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। इसलिए पुलिस विभाग में भी महिलाओं के आरक्षण का कोटा बढ़ाने जा रही है। फिलहाल, राजस्थान में पुलिस विभाग में केवल 10% महिलाएं ही कार्यरत हैं।

पुलिस में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की तैयारी
भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का पूर्ण कालिक बजट 10 जुलाई को पेश करने जा रही है। बीते दिनों थर्ड ग्रेड में आरक्षण बढ़ाने के बाद अब सरकार महिलाओं को दूसरा तोहफा देने की तैयारी कर रही हैं। इसके तहत महिलाओं को पुलिस विभाग में भर्ती के दौरान 33% आरक्षण मिल सकता है, जो पूर्व में 30% था। वर्तमान में राजस्थान पुलिस में केवल 10% महिलाएं की भागीदारी हैं। सरकार का उद्देश्य है कि राजस्थान पुलिस में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। इसके लिए पुलिस में आरक्षण बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के मिलने के बाद यह आरक्षण लागू हो जाएगा।

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी 50% आरक्षण दे चुकी है सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स X पर पोस्ट करते हुए महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में महिलाओं का आरक्षण बढ़कर 50% कर दिया गया। प्रदेश में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के लिए 60 हजार पद खाली है। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल की घोषणा के बाद इन पदों में 30 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....