14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यखजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

Published on

भोपाल ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र के औद्योगिक, स्वास्थ्य, सड़क एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विशेष रूप से बुंदेलखंड के समग्र विकास पर फोकस रहा। मसवासी ग्रंट औद्योगिक क्षेत्र को मंजूरी
मंत्रिपरिषद ने सागर जिले में ‘मसवासी ग्रंट औद्योगिक क्षेत्र’ की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की। विशेष पैकेज के तहत भूमि प्रीमियम और भू-भाटक की दर एक रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई।

विकास शुल्क 20 वार्षिक किश्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। इस पैकेज से 24,240 करोड़ रुपये के निवेश और 29,000 से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है। स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क पर 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति तथा उत्पादन शुरू होने के बाद 5 वर्ष तक विद्युत शुल्क में छूट भी प्रदान की जाएगी। यह पैकेज पांच वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

सागर–दमोह फोरलेन सड़क को 2,059 करोड़ की मंजूरी सागर–दमोह के बीच 76.68 किमी फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 2,059.85 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत बनाई जाएगी। सड़क पर 13 अंडरपास, 3 बड़े पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी और 55 जंक्शन बनेंगे। भूमि अर्जन के लिए 323.41 करोड़ रुपये अलग से स्वीकृत किए गए। तीन मेडिकल कॉलेजों के लिए 1,605 पद मंजूर दमोह, छतरपुर और बुधनी मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए 990 नियमित और 615 आउटसोर्स पदों का सृजन स्वीकृत किया गया। प्रत्येक कॉलेज में 330 नियमित और 205 आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति होगी।

नौरादेही में चीतों के लिए नया आवास वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, नौरादेही को चीतों के तीसरे रहवास के रूप में विकसित करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। 165 करोड़ की झापन नाला सिंचाई परियोजना मंजूर दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में झापन नाला मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 165 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई।

Read Also: प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांचतुम्हारी दौलत नई नई है ने बांधा समा, हमरी अटरिया ने किया मंत्रमुग्ध

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रदेश के 11 जिलों में 12 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन और 348 नए पदों की मंजूरी कैबिनेट ने प्रदान की अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण पर 397 करोड़ स्वीकृत प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 397.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। 600 युवाओं को जापान–जर्मनी में रोजगार का अवसर पिछड़ा वर्ग के 600 युवाओं को दो वर्षों में रोजगार के लिए जापान और जर्मनी भेजने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....