14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यआबेदुल्लागंज के युवाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण, बनी स्थानीय कृषि तकनीशियन टीम

आबेदुल्लागंज के युवाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण, बनी स्थानीय कृषि तकनीशियन टीम

Published on

आबेदुल्लागंज।
आबेदुल्लागंज क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए राहत का एक महत्वपूर्ण प्रयास सामने आया है। रीचिंग रूट्स संस्था द्वारा केन्द्रीय कृषि यांत्रिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, बुढ़नी में 8 से 12 दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को ट्रैक्टर, रोटावेटर, पावर टिलर, थ्रेसर, वाटर पंप, गांव की आटा चक्की तथा बाइक जैसी कृषि एवं ग्रामीण उपयोग की मशीनों में आने वाली सामान्य खराबियों को घर पर ही ठीक करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम के लिए आबेदुल्लागंज क्षेत्र के सात युवा किसान चयनित किए गए, जिन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक टूल किट भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्थानीय कृषि तकनीशियन तैयार करना है, ताकि मशीनरी खराब होने की स्थिति में किसानों को तुरंत सहायता मिल सके। रीचिंग रूट्स संस्था के निदेशक अंकित कोसे, हितेश वराठे, द्रक्षाल पोटफोडे एवं जसपाल सिंह ने बताया कि किसान अक्सर छोटी-छोटी मशीनरी खराबियों के कारण परेशान रहते हैं, क्योंकि आसपास प्रशिक्षित तकनीशियन उपलब्ध नहीं होते।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। अब आबेदुल्लागंज क्षेत्र में सात प्रशिक्षित तकनीकी युवा किसानों की टीम तैयार हो चुकी है, जिससे किसानों को समय पर तकनीकी सहायता मिलेगी और उनका समय व धन दोनों की बचत होगी।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this