28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने काटे घरों के...

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने काटे घरों के बिजली-पानी कनेक्शन

Published on

श्रीनगर,

जम्मू में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने 400 से अधिक रोहिंग्या परिवारों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं. जम्मू में रोहिंग्या आबादी में वृद्धि का संकेत देने वाली खुफिया रिपोर्टों के बाद रोहिंग्याओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

जम्मू में हो रही रोहिंग्याओं की जनगणना
रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. दरअसल जम्मू में रोहिंग्याओं की जनगणना हो रही है. रोहिंग्या जम्मू के दूर-दराज के पहाड़ी जिलों तक पहुंचने में भी कामयाब हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो राजौरी, पुंछ और डोडा में कई रोहिंग्या परिवार रहते हैं. जम्मू पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना रोहिंग्याओं को अपने घर किराए पर दे दिए.

बीजेपी ने किया कार्रवाई का स्वागत
पुलिस ने पिछले महीने एफआईआर दर्ज की थी. जम्मू प्रशासन ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया है. रविंदर रैना और कविंदर गुप्ता ने रोहिंग्याओं के निर्वासन की मांग की है. जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने आजतक से बातचीत में कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...