7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यबिहार में BJP-JDU को बड़ा झटका, चुनाव से पहले दो दिग्गज नेताओं...

बिहार में BJP-JDU को बड़ा झटका, चुनाव से पहले दो दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

Published on

पटना

जैसे-जैसे बिहार में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। बुधवार, 7 मई 2025 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके दो प्रभावशाली नेता- पूर्व विधायक अनिल सिंह और जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल अपनी-अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में चले गए। अनिल सिंह और शंभू पटेल के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस का कुनबा हुआ मजबूत
पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में अनिल सिंह और शंभू पटेल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम भी उपस्थित थे और उन्होंने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक अहम राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, खासकर चुनावी माहौल में।

दो वरिष्ठ नेताओं का दल-बदल
अनिल सिंह चंडी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं और पहले भी कांग्रेस तथा समता पार्टी से जुड़ चुके हैं। उनके पिता, डॉ. रामराज सिंह, बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। दूसरी ओर, शंभू पटेल जेडीयू में प्रदेश महासचिव और राज्य सलाहकार परिषद के सदस्य जैसे बड़े पदों पर रह चुके हैं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने दलों को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में नया सियासी सफर शुरू किया है।

कई समर्थक भी हुए कांग्रेस में शामिल
अनिल सिंह के साथ विजय कुमार चौधरी, कामेश्वर प्रसाद सिंह, हरिकांत शर्मा, फौजदारी प्रसाद, लालजीत पासवान, राम किशन आजाद, श्रवण महतो और अजित कुमार पासवान जैसे कई नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं शंभू पटेल के साथ चंद्रमा पासवान, सुरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, मोहम्मद हनीफ, मुख्तार शाह और बच्चा पासवान ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

सत्तारूढ़ दलों पर तीखे हमले
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अनिल सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और गरीब, मध्यम वर्गीय तबके को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह सरकार आम लोगों से कट चुकी है और केवल अमीरों के इशारे पर चल रही है।’

शंभू पटेल ने भी जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘जनता दल यूनाइटेड अब अपनी मूल विचारधारा से भटक चुका है। वहां रहकर जनसेवा संभव नहीं है।’ साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गरीबों के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...