7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, इंदिरा गांधी पर...

राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, इंदिरा गांधी पर टिप्पणी से हैं नाराज

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान की बीजेपी सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (24 फरवरी) गहलोत के बयान का विरोध करते हुए विधानसभा परिसर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, पुलिस ने उन्हें बैरिकेंडिंग कर पहले ही रोक दिया.

सांसद हरीश मीना, मुरारी मीना, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया. बता दें कि मंत्री अविनाश गहलोत ने पिछले दिनों इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है.

इंदिरा गांधी को लेकर की थी टिप्पणी
दरअसल, 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि ‘2023-24 के बजट में भी, हमेशा की तरह आपने (कांग्रेस) (कामकाजी महिलाओं के छात्रावास पर) नाम अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर रखा है.

तीन बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
इस टिप्पणी से सदन में हंगामा शुरू हो गया था, जिसके कारण तीन बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीना, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन और संजय कुमार सहित 6 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this