9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'अटल जी और आज की BJP में बड़ा अंतर', भाजपा सांसद ने...

‘अटल जी और आज की BJP में बड़ा अंतर’, भाजपा सांसद ने थामा उद्धव की शिवसेना का हाथ

Published on

मुंबई,

जलगांव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद उन्मेश पाटिल बुधवार को शिवसेना (UBT) में शामिल हो गए. उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होने के बाद पाटिल के करीबी करण पवार को पार्टी ने जलगांव से टिकट दिया है. पाटिल ने कहा कि उन्होंने सिंचाई घोटाले में अजित पवार और आदर्श घोटाले में अशोक चव्हाण का विरोध किया था.

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं लोगों के पास वोट मांगने जाता तो वे मुझ पर पत्थर फेंकते. हम बदले की राजनीति नहीं बल्कि बदलाव की राजनीति के लिए काम करना चाहते हैं. लोग असमंजस में हैं कि ये क्या हो रहा है. वहीं उत्तरी महाराष्ट्र में सिंचाई की समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए मैंने यह फैसला लिया है.’

‘जलगांव से कई लोग शिवसेना में शामिल होंगे’
बीजेपी ने पाटिल की जगह जलगांव लोकसभा से स्मिता वाघ को टिकट दिया है. शिवसेना (UBT) से टिकट पाने वाले पवार ने बुधवार को पाटिल के साथ बीजेपी का दामन थामा. पवार ने कहा कि जलगांव से कई और कार्यकर्ताओं के शिवसेना में शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगभग 100 सरपंच और कई अन्य स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि शिवसेना में शामिल होंगे.

‘अटल जी और आज की बीजेपी में बहुत अंतर’
जलगांव में बीजेपी 1999 से जीत रही है. यह पहला चुनाव होगा जब शिवसेना का एक गुट इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को चुनौती देगा. पाटिल ने कहा, ‘हम यहां स्वाभिमान की राजनीति करने आए हैं. अटल जी और आज की बीजेपी में बहुत अंतर है. आज पद के लिए नहीं बल्कि अच्छे काम को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है.’

2019 में मिले थे 7 लाख से अधिक वोट
कहा जा रहा था कि पार्टी के कथित आंतरिक विरोध की वजह से बीजेपी ने उन्मेश पाटिल को इस बार टिकट नहीं दिया. उनकी जगह जलगांव से स्मिता वाघ को टिकट दिया गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्मेश को 7 लाख से अधिक वोट मिले थे.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...