8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 26 से अधिक नक्सली ढेर, 1 करोड़ का...

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 26 से अधिक नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी वसवराज भी मारा गया

Published on

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कम से कम 27 माओवादी मारे गए। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के डीआरजी ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। उन्हें जानकारी मिली थी कि एक बड़ा माओवादी नेता अबूझमाड़ के एक खास इलाके में छिपा हुआ है। जानकारी के अनुसार, DRG जवानों ने नक्सली संगठन के महासचिव नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू को ढेर कर दिया है।

AK 47 समेत विस्फोटक भी मिला
मुठभेड़ के दौरान, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से AK-47 राइफलें और विस्फोटक सहित कई आधुनिक हथियार बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि यह नक्सलियों के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल नक्सली इलाके में आतंक फैलाने के लिए करते थे।

लंबे समय से नक्सली हिंसा का केंद्र अबूझमाड़
छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर संभाग का अबूझमाड़ क्षेत्र, लंबे समय से नक्सली हिंसा का केंद्र रहा है। राज्य सरकार ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिए हैं। इस मुठभेड़ को सरकार के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इलाके में शांति बहाल करना है।

डेप्युटी सीएम ने दी जवानों को बधाई
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस ऑपरेशन में कई नक्सली कमांडरों के मारे जाने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर में डीआरजी के जवानों ने साहस दिखाया है, वह सराहनीय है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार बता चुके हैं कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त हो जाएगा। इसके बाद से महाराष्ट्र, आंध्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...