12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यडॉक्टर का गुप्तांग काटकर हत्या करने वाली युवती को बड़ी राहत, 10...

डॉक्टर का गुप्तांग काटकर हत्या करने वाली युवती को बड़ी राहत, 10 साल बाद क्यों हाईकोर्ट ने दी बेल?

Published on

कानपुर

रनियां के राही पर्यटक आवास के कमरे में दस साल पहले डाक्टर का गुप्तांग काटकर हत्या करने वाली युवती अब जेल से बाहर आएगी। उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह लगातार दस साल से जेल में है। ये घटना इसलिए चर्चा में रही थी कि युवती ने डाक्टर का गुप्तांग काट कर कोरियर से उसके पत्नी के नाम घर भेज दिया था।

अमरौधा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा की 21 जुलाई वर्ष 2013 को रनियां स्थित राही पर्यटक आवास में हत्या कर दी गई थी। वह होटल में एक युवती के साथ पहुंचे थे। शाम को उनका शव होटल के कमरे में पड़ा मिला था और युवती गायब थी। पुलिस ने आकर शव देखा तो दंग रह गई क्योंकि गुप्तांग काटकर गायब कर दिया गया था। तब किसी को ये समझ नहीं आ रहा था कि गुप्तांग कहां गायब हो गया।

इस घटना ने उस टाइम खूब सुर्खियां बटोरीं। इधर पुलिस ने छानबीन के बाद होटल में डाक्टर के साथ आने वाली कानपुर गोविंद नगर की प्रीतीलता को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई। उसने घटनाक्रम के बावत जानकारी दी थी। उसे जमानत मिलने के बाद फिर से घटना की चर्चा शुरु हो गई है।

कोरियर से घर पहुंचा था डाक्टर का गुप्तांग
प्रीती लता ने पुलिस को बताया था कि डाक्टर का गुप्तांग सर्जिकल ब्लेड से काटकर एक डिब्बे में पैक करके उसकी पत्नी के नाम कोरियर से घर भेज दिया है। पुलिस की छानबीन के दौरान ही पत्नी के नाम एक कोरियर पहुंचा। उन्होंने रिसीव कर उसे खोला तो उसके अंदर गुप्तांग भरा मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया था। प्रीती ने डाक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालाकि उसे इसकी कोई शिकायत पुलिस ने नहीं की थी।

पूरी योजना के साथ गई थी होटल में
प्रीती लता डाक्टर के साथ पहले भी कई बार राही पर्यटक आवास में जा चुकी थी। लेकिन 21 जुलाई 2013 को वह पूरी योजना के साथ गई थी कि डाक्टर की हत्या करनी है। वह अपने साथ शराब की बोतल ले गई थी। उसमें नशे की गोलियां पहले से ही मिला रखी थी। डाक्टर शराब का भी शौकीन था। प्रीती ने प्यार से बोलकर पहले उसे शराब पिलाई। शराब पीने के बाद डाक्टर बेहोश हो गया। इसके बाद वह घटना को अंजाम देकर मौके से निकल गई। कई घंटे तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई थी तो कर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो डाक्टर का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा था।

खून से दीवार पर लिखा था ये
डॉक्टर की हत्या के बाद उसके खून से प्रीती ने कमरे की दीवार पर लिखा था कि जब मनुष्य प्रकृति से खिलवाड़ करता है तो प्रकृति अपना बदला स्वयं ले लेती है। हत्या के बाद पहुंची पुलिस के लिए ये पंक्तियां भी पहेली बनीं थी। हालांकि हत्यारोपी प्रीती की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि डॉक्टर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। इससे वह नाराज रहती थी। साथ ही उसने पुलिस को बताया था कि डाक्टर उसकी बहन पर भी बुरी नजर रखता है।

निचली अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
प्रीती लता की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर उसे जेल भेज दिया था। ट्रायल के दौरान उसे किसी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। सेशन कोर्ट से प्रीती लता को 23 सितंबर 2016 को अजीवन करावास की सजा सुनाई गई। वह लगातार दस साल से जेल में है। इस बीच वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई। उसे माती से लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।अधिवक्ता सीपी शुक्ला ने बताया कि डाक्टर की हत्या के आरोप के अलावा प्रीती लता पर कोई अन्य अपराधिक मामला नहीं है। हाईकोर्ट में जमानती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसे मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही वह जेल से रिहा हो जाएगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...