12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता का बड़ा बयान, 'अगर भारत के...

ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता का बड़ा बयान, ‘अगर भारत के मुसलमानों को 15 मिनट के लिए सत्ता सौंप दी जाए, तो…’

Published on

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है. सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान को यह कड़ा संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है. इस सैन्य कार्रवाई के बाद देश में कहीं जश्न का माहौल है तो कहीं पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग उठ रही है.

मुसलमानों को 15 मिनट के लिए सत्ता सौंप दी जाए- शोएब जमई
इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई का बयान सुर्खियों में आ गया है. उन्होंने कहा, “अगर भारत के मुसलमानों को 15 मिनट के लिए सत्ता सौंप दी जाए, तो हम बता देंगे कि पाकिस्तान को कैसे नेस्तनाबूद किया जा सकता है.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुसलमानों ने ‘टू नेशन थ्योरी’ को नकारा- शोएब जमई
शोएब जमई ने यह भी कहा कि भारत के मुसलमानों ने ‘टू नेशन थ्योरी’ को पहले ही नकार दिया है. उन्होंने कहा, “हमने दो राष्ट्र के सिद्धांत को न केवल खारिज किया बल्कि देश के निर्माण और उसकी तरक्की में एक मजबूत भूमिका भी निभाई है, जो भुलाए नहीं जा सकती.” उन्होंने भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर के लिए तारीफ की और इस मिशन से जुड़ी जानकारी साझा करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी की भी सराहना की.

असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऑपरेशन सिंदूर को सराहा
वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है. हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से ओवैसी ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर अपने देशप्रेम का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और आतंक के खिलाफ हर भारतीय को सरकार और सेना के साथ खड़ा होना चाहिए.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...