8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबड़बोले ओम प्रकाश राजभर न घोसी उपचुनाव जिता पाए न बेटे अरविंद...

बड़बोले ओम प्रकाश राजभर न घोसी उपचुनाव जिता पाए न बेटे अरविंद को, सुभासपा नहीं बचा पाई अपनी सीट

Published on

मऊ:

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सबको चौंका दिया है। एनडीए को 290 सीटें मिली हैं, तो वहीं इंडिया गठबंधन को 235 सीटें मिली हैं। अन्य ने 18 सीटें हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने एनडीए को सबसे बड़ा झटका दिया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और उसकी सहयोगियों को 36 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं। यूपी की नगीना एकमात्र सीट रही है, जिस पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने जीत दर्ज की है। बसपा का इस बार खाता नहीं खुला है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुभासपा अपनी एकमात्र सीट घोसी नहीं बचा पाई है।

घोसी लोकसभा सीट से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर हार गए हैं। उनको कांग्रेस के राजीव राय ने हराया है। अपने बड़बोले बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा सीट पर जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन उनके दावे की हवा निकल गई। इससे पहले भी ओम प्रकाश राजभर घोसी उपचुनाव में बीजेपी के दारा सिंह चौहान को सपा के सुधाकर सिंह ने हराया था।

ओपी राजभर के बड़बोले पन की निकली हवा
ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने वाला बयान या फिर कार्यकर्ताओं को गले में पीला गमछा डालकर थाने में जाने वाला बयान हो। पूर्वांचल की राजनीति को साधने के लिए बीजेपी ने ओम प्रकाश राजभर को जरूर पार्टी में ले लिया, लेकिन बीजेपी को उसका फायदा दोनों चुनावों में नहीं मिला है। घोसी उपचुनाव हारने के बाद अब घोसी लोकसभा चुनाव भी बीजेपी हार गई है, जबकि यहां पर राजभर वोटरों की संख्या ठीकठाक है। बेटे अरविंद राजभर की हार के बाद अब ओम प्रकाश के भविष्य पर संकट आ सकता है। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर पाला बदलने में माहिर खिलाड़ी हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....