10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, यूपी से अरेस्ट चौथे आरोपी...

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, यूपी से अरेस्ट चौथे आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Published on

मुंबई

मुंबई की एक अदालत ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार चौथे आरोपी को मंगलवार को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी हरीश कुमार निषाद (23) को आज दिन में बहराइच, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि पुणे में कबाड़ का काम करने वाला निषाद भी सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल था और उसने इस साजिश के लिए वित्तीय मदद भी मुहैया कराई थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें वित्तीय लेनदेन का ब्योरा हासिल करना है और यह पता लगाना है कि उन्हें किसने पैसा दिया था।

कौन-कौन आरोपी अरेस्ट?
पुलिस ने पहले कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23), उत्तर प्रदेश के निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) और ‘सह-साजिशकर्ता’ प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया था। उन्हें 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बहराइच का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध शूटर शिवकुमार गौतम फरार है।

मुंबई पुलिस कर रही जांच
मुंबई पुलिस के अधिकारी कई संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं, जैसे कि कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, राजनीतिक या व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता, या झुग्गी पुनर्वास परियोजना से जुड़े विवाद। सिद्दीकी मुंबई में एक चर्चित मुस्लिम नेता थे और उनके सलमान खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों से संबंध थे। वहीं पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य की ओर से सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है। उन्होंने आगे की जानकारी के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम से संपर्क किया है।

क्या है मामला?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 66 वर्षीय नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...