15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार: 24 घंटे में 3 गोलीकांड, अब बदमाशों ने आरा में युवक...

बिहार: 24 घंटे में 3 गोलीकांड, अब बदमाशों ने आरा में युवक को मारी गोली

Published on

आरा ,

बिहार में बदमाशों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब आरा में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी है. फिलहाल जख्मी शख्स को बाबू जरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीते 24 घंटे में बिहार में यह तीसरा गोलीकांड है. इससे पहले पटना में गोलीकांड की दो वारदातें सामने आई थीं. इसमें से एक में फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं दूसरे मामले में पटना में एक छात्रा को बीच सड़क पर गोली मारी गई, जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है.

ताजा मामला आरा (भोजपुर जिला) के मझुपुर गांव का है. यहां हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारी. फिलहाल जख्मी युवक को आरा शहर के बाबू जरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है.

कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी गोली

इससे पहले बिहार के पटना में आज दो गोलीकांड सामने आए थे. पहला मामले में कोचिंग से लौट रही छात्रा को गोली मारी गई थी. फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है. वह गोली उसके गले में फंसी है. घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया था. इसमें एक शख्स सड़क पर छात्रा को गोली मारकर भागता साफ देखा जा सकता है.

मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने बाद में खुलासा किया था कि छात्रा का 4 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था. सुबोध नाम के उस लड़के ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी. फिलहाल पुलिस ने यह तो नहीं कहा कि उस शख्स ने ही गोली चलाई है. लेकिन अब सुबोध की तलाश भी तेज हो गई है.

लूटपाट का विरोध करने पर फौजी को मारी गोली
पटना की दूसरी घटना एक फौजी से जुड़ी है. गुरुवार को अपराधियों ने एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी. ये फौजी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था. घटना पटना के कंकड़बाग इलाके की है. अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर फौजी को गोली मारी गई.

पुलिस के मुताबिक, कंकड़बाग थाना इलाके के ओल्ड बायपास स्थित चंदन ऑटोमोबाइल्स के समीप अपराधियों ने फौजी को घेर लिया और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने बंदूक निकाली और सेना के जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात बुधवार की देर रात तीन बजे की है.

मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के निवासी बबलू पाटिलपुत्र स्टेशन की ओर बाइक से जा रहे थे. कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. लूटपाट समेत अन्य पहलुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...