10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार: 4 डिसमिल जमीन, 3 साल पहले का विवाद, पड़ोसी के बच्चे...

बिहार: 4 डिसमिल जमीन, 3 साल पहले का विवाद, पड़ोसी के बच्चे का गला काटकर घर में छिपाई लाश!

Published on

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के अमनौर पंचायत स्थित महरौली गांव में भूमि विवाद के चलते 12 वर्षीय विक्रम कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। विक्रम का शव उसके पड़ोसी प्रहलाद साह के घर से बरामद किया गया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। विक्रम के परिवार वालों के अनुसार, वह सुबह 10 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम को प्रहलाद साह के पुत्र विद्यापति ने चिल्लाकर बताया कि विक्रम का शव उनके घर में पड़ा है। इसके बाद ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। विक्रम की मां रूपा देवी, अपने बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं। ग्रामीणों ने उनपर पानी छिड़का तब वो होश में आईं।

हत्या के आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी पुनीता देवी अपने पति प्रहलाद साह के साथ दोपहर 1 बजे ही मीनापुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर टेंगराहा स्थित अपने मायके चली गई थीं। सूचना मिलते ही औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के लिए सिटी एसपी विश्वजीत दयाल भी सक्रिय हो गए।

तीन साल पहले 4 डिसमिल जमीन के लिए हुआ था झगड़ा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले दोनों परिवारों के बीच चार डिसमिल जमीन को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद से विक्रम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पुलिस अब तक उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी है।

आगे की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर निगरानी के लिए बेदौल ओपी पुलिस और 112 की टीम तैनात है। सिटी एसपी दयाल ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और विक्रम के परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...