11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबिहार : बैंककर्मी ही निकला चोर, दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट...

बिहार : बैंककर्मी ही निकला चोर, दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट लिए बैंक के रुपये

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.दरअसल, यहां पर एक बैंककर्मी ने अपने बचपन के दो दोस्तों के साथ मिलकर बैंक के रुपये को लूट लिया. इसके बाद उसने लूट की सूचना पुलिस को भी दे दी.

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 1 घंटे के अंदर ही लूटकांड का खुलासा कर दिया. साथ ही पुलिस ने बैंककर्मी और उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने तीनों के पास से लूट की राशि को भी बरामद कर लिया. मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का अमित कुमार बैंक में नौकरी करता है.

वह बैंक का एक लाख 80 हजार रुपये लेकर जा रहा था. मुसहरी थाना क्षेत्र के राधा नगर पुल के समीप दो लोग आए और रुपये लूट लिए. घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सकरा थाना क्षेत्र के डुबाहा गांव निवासी बैंक कर्मी अमित कुमार ने अपने दो दोस्तों गौरव और देवेश के साथ मिलकर साजिश किया था. उसी ने दोनों से कहा था कि तुम दोनों रुपये लूट कर चले जाना.

अमित के दोस्त जब पैसे लूटकर चले गए तो उसने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मुसहरी पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया. जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले अमित की गिरफ्तारी की. वहीं, पूछताछ के बाद उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया और लूट की राशि भी बरामद कर ली.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...