12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार: कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को कार्यकर्ताओं ने पहना दी 'कमल' वाली...

बिहार: कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को कार्यकर्ताओं ने पहना दी ‘कमल’ वाली टोपी, मंच पर मचा हड़कंप

Published on

बेतिया

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो चुकी हैं। तमाम राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच जाकर अपनी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद सोमवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील की, लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान एक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसने मंच पर हलचल मचा दी।

मंच पर कांग्रेस सांसद को पहनाई गई कमल छाप टोपी
नरकटियागंज विधानसभा के व्यासपुर चौक पर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद का सैकड़ों समर्थकों और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया। जैसे ही सांसद जावेद मंच पर पहुंचे, महिला कांग्रेस की एक नेता ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

हालांकि, टोपी पहनाते ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की नजर उस पर पड़ी। टोपी पर ‘कमल’ का चिन्ह था, जो कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिन्ह है। इसे देखकर कार्यकर्ता हड़बड़ा गए और तुरंत सांसद के सिर से टोपी हटवा दी। यह घटना कुछ ही पल में चर्चा का विषय बन गई।

कार्यकर्ताओं ने किया स्थिति को संभालने का प्रयास
इस अजीब स्थिति से कार्यक्रम में कुछ देर के लिए असहजता फैल गई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए टोपी हटा दी और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

मंजूबाला पाठक ने रखे कई अहम मुद्दे
कार्यक्रम के दौरान मंजूबाला पाठक ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों और वक्फ कानून को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह कानून धार्मिक स्वायत्तता पर कुठाराघात है। उन्होंने ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ को और मजबूत करने का भरोसा जताया। इसके साथ ही मंजूबाला पाठक ने कांग्रेस की प्रमुख योजनाओं जैसे ‘नारी न्याय गारंटी स्कीम’ और ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ अभियान पर भी बात की और पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...