8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यबिहार: दारोगा हत्याकांड में गुड्डू यादव का एनकाउंटर, मुंगेर में सनसनीखेज वारदात...

बिहार: दारोगा हत्याकांड में गुड्डू यादव का एनकाउंटर, मुंगेर में सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप

Published on

मुंगेर

बिहार में ASI की हत्या के बाद पुलिस ने एक आरोपी गुड्डू यादव का एनकाउंटर कर दिया। गुड्डू यादव पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पैर में गोली मार दी। यह घटना एक पुलिसकर्मी पर हुए हमले के बाद हुई, जिसमें ASI गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी पटना में मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। होली के मौके पर इस तरह की घटना ने बिहार पुलिस को सकते में डाल दिया।

ASI की मौत के बाद आरोपी का एनकाउंटर
मुंगेर में पुलिस पर हमला हुआ था। इस हमले में एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। हत्या के आरोपी गुड्डू यादव को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया।

गुड्डू यादव पुलिसकर्मी चंदन का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। भागते समय पुलिस ने उसे पैर में गोली मार दी। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले के पीछे क्या कारण थे और इसमें और कौन-कौन शामिल थे। ASI की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

शराब पीकर झगड़े की मिली थी शिकायत
दरएसल, मुंगेर में एक शराबी परिवार के हमले में ASI संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार रात नंदलालपुरा गांव में डायल 112 पर शिकायत मिलने के बाद वे विवाद सुलझाने गए थे। परिवार ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

शुक्रवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा गांव में रणवीर कुमार के परिवार द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की सूचना डायल 112 पर मिली। ASI संतोष कुमार सिंह, जो डायल 112 में कार्यरत थे, मौके पर पहुंचे। आरोपी परिवार ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। संतोष कुमार सिंह के सिर पर कई वार किए गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। पहले उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया।

रोहतास के रहने वाले थे ASI संतोष सिंह
मुंगेर के एसपी सैयद ईमान मसूद ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। होली के मौके पर एक एएसआई की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। संतोष कुमार सिंह अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं।

बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा, ‘मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नन्दलालपुर में दो पक्ष में मारपीट की सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एक आरक्षी के साथ गए, उसी क्रम में एक पक्ष द्वारा लोहे के रड से संतोष कुमार सिंह के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बेहतर इलाज के लिए पटना पारस हॉस्पिटल लाया गया। रात में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। संतोष कुमार सिंह रोहतास जिले के रहने वाले हैं।’ इसके बाद उन्होंने एक और बयान जारी कर कहा कि पुलिस (कानून) पर हमला करने वाले अपराधियों पर विधि सम्मत शख्त कार्रवाई (एनकाउंटर में एक अपराधी घायल)। अपराधियों को उसी के भाषा में जवाब। मुंगेर पुलिस को धन्यवाद।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...