15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यबिहार : बेगूसराय में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, पैर बांधकर लड़की...

बिहार : बेगूसराय में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, पैर बांधकर लड़की वालों ने कराई शादी

Published on

पटना

बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। मामला बेगूसराय जिले का है। यहां बीपीएसपी टीचर की जबरन शादी करा दी गई। मंदिर में हुई जबनरन शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के घरवालों ने दूल्हे के पैरों को बांध रखा है। वे जबरदस्ती उससे लड़की की मांग में सिंदूर डलवा रहे हैं। जबकि दुल्हन भी रो बिलख रही है।

4 साल से प्रेम प्रसंग का लड़की ने किया दावा
बता दें कि लड़के की पहचान अवनीश के रूप में हुई है, जो BPSC TRE-2 में प्लस टू शिक्षक हैं, जबकि लड़की की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। पूरे मामले में लड़की का कहना है कि अवनीश के साथ उसका बीते 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो शादी की कसमें खाता था। लेकिन सरकारी टीचर बनने के बाद वो अपनी बातों से मुकरने लगा। हालांकि, उसके परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया था, ऐसे में उन्होंने दोनों की जबरन शादी करा दी।

इधर, शादी के बाद जब गुंजन विदा होकर अवनीश के घर गई तो वहां अवनीश के साथ-साथ उसके घरवालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वो इस शादी को नहीं मानता। इस दौरान गुंजन के साथ मारपीट भी की गई।

गुंजन ने बताया कि वो अपनी बहन के रजौड़ा स्थित घर में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। चार साल पहले बहन के ही गांव में रहने वाले अवनीश को वो दिल दे बैठी। उन्होंंने बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे सिलसिला आगे बढ़ा। वो अवनीश के साथ होटल भी जाती थी। तभी वो शिक्षक बनने की तैयारी कर रहा था। BPSC TRE-2 में प्लस टू शिक्षक बनने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हो गई। ऐसे में वो उसे भी कटिहार बुलाने लगा।

जबरन मंदिर में दोनों की शादी करा दी
गुंजन ने बताया कि करीब 10 दिन पहले अवनीश उसके गांव आया और उसे अपने साथ लेकर कटिहार चला गया। हालांकि तीन दिन पहले वहां लड़की के परिचितों ने दोनों को देख लिया और घरवालों को सूचना दे दी। सूचना पाकर वो कटिहार आए और जबरन मंदिर में उन दोनों की शादी करा दी। फिर उन्हें लेकर रजौड़ा आ गए।

हालांकि, गांव पहुंचते ही लड़का गाड़ी से कूदकर भाग गया। लड़के के भागने के बाद भी गुंजन के परिजन उसे ससुराल लेकर पहुंच गए। जहां ससुरालवालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। अब पूरे मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने कहा कि कल देर शाम लड़की आवेदन देने के लिए आई थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this