12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार : चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप की जूनियर डॉक्टरों...

बिहार : चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप की जूनियर डॉक्टरों ने की पिटाई! कर रहे थे अभद्रता

Published on

पटनाः

चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप की सोमवार को पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने पिटाई कर दी। ये घटना तब हुई जब मनीष कश्यप किसी मरीज की पैरवी करने अस्पताल पहुंचे थे। वहां उनकी महिला डॉक्टरों से बहस हो गई। डॉक्टरों का आरोप है कि मनीष कश्यप ने उनसे अभद्र भाषा में बात की, जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मनीष कश्यप को बचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला डॉक्टरों से कहासुनी के बाद पिटाई
पीएमसीएच के एक डॉक्टर ने बताया कि मनीष कश्यप एक मरीज के लिए सिफारिश करने आए थे। उसी दौरान उनकी महिला डॉक्टरों से कहासुनी हो गई. आरोप है कि मनीष कश्यप ने महिला डॉक्टर से गलत तरीके से बात की। इससे गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने मनीष कश्यप को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक पीएमसीएच में हंगामा होता रहा। डॉक्टरों ने मनीष कश्यप को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी।

पीरबहोर के थानाध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएमसीएच कैंपस में मारपीट हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर और डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मनीष कश्यप को काफी पीटा गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़े की असली वजह क्या थी। यूट्यूबर मनीष कश्यप और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मारपीट के दौरान पीएमसीएच परिसर में मौजूद मरीज और उनके परिवार वाले डर गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि यूट्यूबर शायद कैंपस में वीडियो बना रहे थे। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद बात बिगड़ गई।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...