7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeराज्यबिहार : न नीले ड्रम की जरूरत.. न सांप से डसवाने की!...

बिहार : न नीले ड्रम की जरूरत.. न सांप से डसवाने की! बिहार में पत्नियों से परेशान पति तो यूं हीं…

Published on

शेखपुरा

न नीला ड्रम आया और ना ही सांप ने डसा… फिर भी उजड़ गई दुनिया। घटनाओं की बैंकग्राउंड में पत्नी से विवाद है। बिहार में पत्नी से परेशान होकर पति खुद ही जान दे रहे। शेखपुरा जिले में एक ही दिन में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। इन दोनों को लेकर जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अपनी पत्नियों से परेशान चल रहे थे। आपस की बात जब नहीं संभल पाई तो उन्होंने दुनिया को ही अलविदा कह दिया।

पत्नी से युवक का चल रहा था विवाद
पहली घटना बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर गांव में शनिवार की रात हुई। जयरामपुर गांव के एक युवक ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जयरामपुर थाना के अध्यक्ष पीयूष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने रात 9 बजे काम करने के बाद गांव में ही एक भोज खाया था। फिर वो अपने कमरे में चले गए। रात को उसकी पत्नी ने देखा कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। भाई का उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। इसलिए उसने ये कदम उठाया। जब रात को परिवार वालों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

अवैध संबंध से परेशान पति ने दी जान
दूसरी घटना, अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल गांव में हुई। यहां एक 45 साल के आदमी ने आत्महत्या कर ली। वो मूल रूप से नगर थाना क्षेत्र के एकसारी गांव का रहने वाला था। वो मनकौल गांव में अपने ननिहाल में घर बनाकर रह रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह वो अपने बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों का कहना है कि मृतक की पत्नी का अफेयर गांव के ही किसी आदमी के साथ चल रहा था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, शख्स अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था। इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस अब दोनों मामलों की तहकीकात कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...