12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबिहार: लालू यादव के लिए भारत रत्न वाला प्रस्ताव खारिज, सम्मान मांगने...

बिहार: लालू यादव के लिए भारत रत्न वाला प्रस्ताव खारिज, सम्मान मांगने वाले विधायक की सीट पर तेज प्रताप की नजर

Published on

पटना:

बिहार में RJD विधायक मुकेश कुमार रौशन ने लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग करके हलचल मचा दी। उन्होंने विधानसभा में एक प्रस्ताव रखा, लेकिन सदन ने इसे नामंजूर कर दिया। इस घटना को मुकेश रौशन की राजनीतिक महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उनकी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे पहले वैशाली जिले के महुआ से ही तेज प्रताप विधायक थे। मगर, 2020 में उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कुछ महीने पहले एक कार्यक्रम में तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी तो मुकेश रौशन पत्रकारों के सामने फफक-फफक कर रोने लगे थे।

विधायक ने मांगी लालू यादव के लिए भारत रत्न
RJD विधायक मुकेश कुमार रौशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने बिहार विधानसभा में एक गैर सरकारी प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में लालू यादव को भारत रत्न देने की बात कही गई थी। साथ ही, बिहार सरकार से केंद्र सरकार को इस बारे में सिफारिश करने का आग्रह किया गया था। हालांकि, सदन ने इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से खारिज कर दिया।राजद विधायक की इस कोशिश को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, मुकेश कुमार रौशन की महुआ सीट पर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की नजर है।

लालू यादव को भारत रत्न वाला प्रस्ताव खारिज
मुकेश कुमार रौशन के इस प्रस्ताव पर सदन में थोड़ी देर के लिए हंगामा हो गया। स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है। प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुकेश रौशन के प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों के लिए हर साल राज्य सरकार की तरफ से नाम केंद्र सरकार को भेजे जाते हैं। इसकी प्रक्रिया हर साल सितंबर में शुरू होती है। फिलहाल, सरकार का लालू यादव को भारत रत्न देने का कोई विचार नहीं है। मंत्री विजय चौधरी ने मुकेश रौशन से यह प्रस्ताव वापस लेने का आग्रह किया। लेकिन, विधायक ने प्रस्ताव वापस नहीं लिया। इसके बाद सदन ने ध्वनिमत से उसे अस्वीकार कर दिया।

मुकेश रौशन की सीट पर तेज प्रताप की नजर
बिहार में आने वाले अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट चर्चा में है। मुकेश रौशन अभी यहां से विधायक हैं। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। वे 2015 में यहां से विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद 2020 में RJD ने तेज प्रताप यादव को समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से चुनाव लड़वाया और महुआ से मुकेश रौशन पार्टी के टिकट पर विधायक बने।

कुछ महीने पहले तेज प्रताप यादव हाजीपुर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि वो 2025 में महुआ सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उन्होंने महुआ में सड़क और अस्पताल बनवाए हैं। उन्होंने क्षेत्र का विकास कराया है। उन्होंने कहा कि वहां से हम चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा।

तेज प्रताप के ऐलान बाद रोने लगे मुकेश रौशन
तेज प्रताप के इस ऐलान के बाद महुआ विधायक मुकेश रौशन को बड़ा झटका लगा। जब अगले दिन पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो वे कैमरे के सामने ही रोने लगे। मुकेश ने यहां तक कह दिया कि खेत थोड़े ही जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं, क्लिनिक चलाएंगे और जनता की सेवा करेंगे। इसका मतलब है कि वे राजनीति छोड़ कर अपना पुराना काम भी कर सकते हैं।

इस पूरे मामले में कई बातें सामने आती हैं। एक तरफ, मुकेश रौशन लालू यादव के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, वे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव पहले भी महुआ से विधायक रह चुके हैं। इसलिए, वे इस सीट पर अपना दावा मजबूत करना चाहते हैं। आने वाले चुनाव में महुआ सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...