26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यबिहार: आरा में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, जमीन विवाद में मां और...

बिहार: आरा में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, जमीन विवाद में मां और दो बेटों का कत्ल

Published on

आरा,

बिहार के आरा में अपराधियों का तांडव लागातार जारी है. अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक साथ तीन लोगों की हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पहले से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर मां और उसके दो बेटों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई.

मां और दो बेटों की हत्या
इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तीनों शवों को ठिकाने लगाने के लिए सोन नदी से सटे इलाके में फेंककर फरार हो गए. जिन तीन लोगों की हत्या हुई है वो तीनों दो दिन से घर से लापता थे. एक साथ मां और दोनों बेटों का शव बरामद किया गया है.

मृतकों की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की रहने वाली शांति कुंवर और उनके दो बेटे सुदन कुमार और बुधन कुमार के रूप में हुई है. वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और हत्या कर फेंके गए तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

जमीन विवाद में हुई तीनों की हत्या
इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि इन तीनों हत्याओं के पीछे जमीन विवाद सबसे बड़ा कारण है. गांव के ही नामजद लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी भोला चौधरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार नूरपुर गांव निवासी सुधन चौधरी 12 अगस्त को अपने घर से शौच करने निकला था. जब काफी देर रात वो घर वापस नहीं लौटा तो उसे खोजने के लिए घर के ही दो सदस्य उसकी मां शांति कुंवर और उसका भाई बुधन चौधरी निकले और वो भी उसी समय से लापता हो गए.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुवार को जब स्थानीय ग्रामीण शौच के लिए सोन घाट की तरफ जा रहे थे तभी इन शवों से आ रहे बदबू के आधार पर जाकर देखा तो एक साथ तीन शवों देख लोग हैरान हो गए. वहीं इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि तीनों लोगों की हत्या पूर्व के जमीन विवाद के वजह से हुई है. इस कांड को अंजाम देने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

Latest articles

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...