7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबीकानेर: सेना के फायरिंग रेंज में धमाके से मचा हड़कंप, दो जवान...

बीकानेर: सेना के फायरिंग रेंज में धमाके से मचा हड़कंप, दो जवान मारे गए… जानिए पूरा माजरा

Published on

बीकानेर

प्रदेश की बीकानेर शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान दुर्घटना हो गई। हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग रेंज में हादसा उस वक्त हुआ, जब बड़ी संख्या में सैनिक मौजूद थे। इस घटना में दो सैनिकों की मौके पर मौत हो गई । वहीं एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे मिलिस्ट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने सैनिकों का हाल जानने के साथ घटना के संबंध में जानकारी ली है।

यह मानी जा रही हाजसे की वजह
हादसा किन वजहों से हुआ, इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना महाजन के प्रभारी कश्यप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा फायरिंग अभ्यास के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार, तोपाभ्यास के दौरान तकनीकी चूक के कारण बम समय से पहले फट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल मामला को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है, पूरी जानकारी जांच के तथ्यों के बाद ही सामने आ पाएगी।

सैनिकों के नाम और रैंक की फिलहाल जानकारी नहीं
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों सैनिकों के नाम और रैंक की जानकारी अभी सेना की ओर से साझा नहीं की गई है। सेना की ओर से फिलहाल दोनों सैनिकों के संबंध में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।बता दें, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज सेना के अभ्यास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां नियमित तौर पर तोप और अन्य हथियारों का परीक्षण किया जाता है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...