12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमुंबई जा रही विस्तारा फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी में विमान की...

मुंबई जा रही विस्तारा फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी में विमान की आपात लैंडिंग

Published on

वाराणसी

यूपी के वाराणसी में मुंबई के विमान में बर्ड हिटिंग की खबर से हड़कंप मच गया। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट से पक्षी टकरा जाने से रनवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आपात लैंडिंग के बाद विमान में आई खराबी को ढूंढने के लिए तकनीकी टीम मौके पर दौड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस की UK 622 फ्लाइट शुक्रवार को शाम 4:10 बजे उड़ान भरने जा रही थी। उड़ान भरने के दौरान ही विमान के नोज से पक्षी टकरा गया। विमान के पायलट ने तत्काल वाराणसी एटीसी के अधिकारियो से संपर्क कर भरते ही कुछ देर बाद विमान की आपात लैंडिंग एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान में लगभग 101 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही पायलट को विमान में किसी पक्षी के टकरा जाने का अंदेशा हुआ।जिसे लेकर पायलट ने तत्काल एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान से पक्षी टकराने की सूचना दी एटीसी से अनुमति मिलने के बाद शाम 4:40 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गयी।एयरपोर्ट पर विमान के सब कुशल उतरने के बाद विमान मे सवार सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।एयरलाइंस विशेषज्ञों की टीम के द्वारा पक्षी टकरा जाने से आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया। पक्षी टकरा जाने से विमान में कुछ खराबी आ गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि फ्लाइट में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आपात लैंडिंग की खबर पर तकनीकी टीम मौके पर दौड़ पड़ी।

दो दिन पहले प्रयागराज में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की हुई थी आपात लैंडिंग
दो दिन पहले प्रयागराज में सेना के चीता आपात लैंडिंग कराई गई थी। यह हेलीकॉप्टर रांची से प्रयागराज आ रहा था। उड़ान के दौरान पायलटों को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला था। इसके बाद पायलटों ने करछना के बेंदौ गांव के पास दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर उतार दिया। हेलीकॉप्टर में आई खराबी की सूचना प्रयागराज स्थित सेना स्टेशन को दी गई। जिसके बाद सेना स्टेशन से दो हेलीकॉप्टर से तकनीकी टीम भेजी गई। इस दौरान गांव के पास हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसबीच सेना की तकनीकी टीम पहुंची और हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी को ठीक करना शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए वायुसेना की भी मदद ली गई।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...