11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यरायपुर-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने घोषित किया प्रत्याशी, जानें हैं कौन...

रायपुर-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने घोषित किया प्रत्याशी, जानें हैं कौन हैं सुनील सोनी?

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ की रायपुर साउथ सीट से उपचुनाव होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने 13 नवंबर की तारीख घोषित की है। वहीं, चुनाव तारीख घोषित होने के बाद ही प्रत्याशियों की तलाश की जा रही थी। कांग्रेस और बीजेपी ने उपयुक्त कैंडिडेट की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार के दिन बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है पार्टी ने पूर्व सांसद सुनिल सोनी को मौका दिया है।

दरअसल, बीजेपी ने चुनाव तारीख की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट के नाम की घोषणा करने से पहले आंतरिक सर्वे कराया था जिसमें 6 नाम तय हुए थे। इन नामों से प्रत्याशी चुनने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की देर रात तक बैठक चली थी जिसमें तीन नाम तय किए गए थे। इस मीटिंग में सीएम साय के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, सरोज पांडेय और धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे।

ये तीन नाम हुए थे तय
हालांकि इन नामों को गुप्त रखा गया था। लेकिन नेताओं के बीच चर्चा थी कि टिकट मिलने की दौड़ में बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन कुमार जैन, रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी और रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव में से किसी एक नाम पर विचार किया जा सकता था। हालांकि आज जारी हुई लिस्ट में पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...